थायराइड में आहार क्या खाएं और क्या नहीं खाए | Foods to Eat & Avoid in Thyroid (Hindi)

avatar


थायराइड होने पर पर क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए


Foods to Eat and Avoid for Thyroid

थायरॉइड क्या है? What is Thyroid in Hindi?

थायरॉइड एक एंडोक्राइन ग्रंथि है जो प्रत्येक मानव शरीर के गले में पाई जाती है। इस ग्रंथि का कार्य T3 और T4 हार्मोन का निर्माण करना है। जब यह ग्रंथि सही तरीके से काम नही कर पाती तब वजन बढ़ना, घटना और कई समस्याएं होने लगती हैं।

थायराइड ग्रंथि के द्वारा निर्मित हारमोन मानव शरीर में कई प्रकार के लाभ पहुँचाते हैं, जैसे-

  • शरीर के तापमान को सामान्य बनाए रखना
  • मेटाबोलिज्म दर को सामान्य बनाए रखने में मदद करना
  • शरीर में ऊर्जा की खपत का संतुलन बनाए रखना
  • मस्तिष्क हृदय समेत अन्य अंग के कार्य को सामान्य बनाए रखने में मदद करना

थायरॉइड के प्रकार | Types of thyroid in Hindi

मानव शरीर में थायरॉइड कम भी हो सकती है और ज्यादा भी। यह दोनों स्थितियाँ स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं|

  1. हाइपोथायरॉइड- इस स्थिति में थायरॉइड की प्रक्रिया धीमी हो जाती है जिससे शरीर में आवश्यक टी3 और टी4 हार्मोन की कमी होने लगती है। इसके लक्षण हैं- 
    1. ठंड लगना
    2. आंखों में सूजन
    3. तेजी से वजन बढ़ना 
    4. आलस। 

यह महिलाओं के पीरियड्स में भी असर डालता है। पीरियड्स में असामान्यता, जोड़ों में दर्द आदि इसके अन्य लक्षण हैं।

  1. हाइपरथायरॉइड- थायरॉइड की इस बीमारी में टी3 और टी4 हार्मोंस का अधिक निर्माण होने लगता है। परिणाम स्वरूप व्यक्ति का वजन कम होने लगता है, थकान रहती है, भूख अधिक लगती है पर मांसपेशियाँ कमजोर होने लगती हैं। स्ट्रेस बढ़ता है और व्यक्ति की धड़कन भी बढ़ने लगती है।

थायरॉइड के कम और ज्यादा होने पर अलग-अलग डाइट अपनानी चाहिए। इस लेख में हम जानेंगे कि थायरॉइड कम या ज्यादा होने पर क्या खाना चाहिए और क्या नही खाना चाहिए।

थायरॉइड कम होने पर क्या नही खाना चाहिए? Thyroid kam hone par kya nahi khana chahiye

  • न खाएं सोयाबीन | Avoid Soyabean:

सोयाबीन या सोया युक्त खाद्य पदार्थों में फयटोएस्ट्रोजन नामक तत्व पाया जाता है जो थायरॉइड हार्मोन्स के निर्माण में बाधा बनता है। यह टी3 और टी4 निर्मित करने वाले एंजाइम को रोकता है। इसलिए थायरॉइड की कमी होने पर सोयाबीन और किसी भी सोया पदार्थ का सेवन नही करना चाहिए।

  • न खाएं ग्वाइट्रोजेनीस पदार्थ | Goitrogens products:
  • थायरॉइड कम होने पर ग्वाइट्रोजेनीस पदार्थ :
  • मूली
  • पत्तागोभी
  • फूलगोभी
  • ब्रोकली
  • मशरूम
  • सोयाबीन
  • सरसो आदि का सेवन न करें।
  • न खाएं वसायुक्त पदार्थ | Do Not Eat Fatty Foods

खराब वसा या सैचुरेटेड फैटी एसिड का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा में बढ़ोतरी, उच्च रक्तचाप और मोटापा जैसी समस्या हो सकती है। इस तरह के खाद्य पदार्थ थायरॉइड के लेवल को कम करते हैं। इन पदार्थों में :

  • चिप्स
  • पेस्ट्रीज
  • बिस्किट
  • स्नैक्स
  • डालडा
  • ब्रेड
  • पास्ता
  • फ्राइड चिकन
  • बर्गर
  • क्रीम शामिल हैं।
  • न खाएं प्रोसेस्ड फ़ूड | Avoid Processed Foods:

प्रोसेस्ड या पैकेट बंद खाद्य पदार्थों में सोडियम की मात्रा बहुत अधिक रहती है। सोडियम की मात्रा शरीर में अधिक हो जाने पर डिहाइड्रेशन की स्थिति बन सकती है जो थायरॉइड रोगी के लिए खतरनाक है।

  • थायरॉइड कम होने पर न खाएं चीनी युक्त पदार्थ | Avoid Sugar:

थायरॉइड का लेवल कम होने पर वजन बढ़ने का खतरा रहता है। इसलिए चीनी का अधिक सेवन नही करना चाहिए, क्योंकि इसमें पोषण कम और कैलोरी बहुत अधिक रहती है।

थायरॉइड कम होने पर क्या खाना चाहिए? Thyroid kam hone par kya khana chahiye

  • सूखे मेवे | Dry Fruits:

हाइपोथायरायडिज्म की समस्या होने पर सूखे मेवे का सेवन करना चाहिए। सूखे मेवों में ओमेगा-3 फैटी एसिड और सेलेनियम पाया जाता है जो थायराइड ग्रंथि को बढ़ाने में मददगार है।

यह एसिड शरीर की थकान को दूर करता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, और दिमाग की कोशिकाओं को मजबूती प्रदान करता है। 

  • फल और सब्जियां | Fruits & Vegetables:

थायरॉइड कम होने पर ताजी हरी सब्जियां और फल का सेवन करना चाहिए। इनमें मौजूद फाइबर वजन कम करने में लाभदायक है।

  • आयोडीन युक्त पदार्थों का करें सेवन | Consum Iodine Foods:

थायरॉयड ग्रंथि टी3 और टी4 हार्मोन का निर्माण करने के लिए आयोडीन की सहायता लेते हैं।

  • आयोडीन नमक के साथ पालक
  • अंडे का पीला भाग
  • राजमा आदि का सेवन करना चाहिए।
  • प्रोटीन और विटामिन डी | Protein & Vitamin D:

थायरॉइड कम होने पर प्रोटीन और विटामिन डी का भरपूर सेवन करना चाहिए। 

  • साबुत अनाज
  •  दाल
  •  चना
  •  अंडा 
  • मछली आदि 

में विटामिन डी और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इन पदार्थों में कैलोरी कम रहती है जिससे वजन नही बढ़ता है। शरीर मे विटामिन डी की कमी है तो डॉक्टर द्वारा सलाहित सप्लीमेंट्स का सेवन कर सकते हैं।

थायरॉइड ज्यादा होने पर क्या नहीं खाना चाहिए? Hyperthyroidism me kya nahi khana chahiye

  • न खाएं आयोडीन | Avoid excess Iodine

हाइपोथायरायडिज्म में आयोडीन का सेवन करना फायदेमंद होता है लेकिन हाइपरथायरायडिज्म में इसका सेवन खतरनाक हो सकता है।

समुद्री खाद्य पदार्थ (पौधे और मछलियों) में आयोडीन बहुत अधिक मात्रा में रहता है। इसलिए इसका सेवन न करें।

  • भोजन के बीच व पहले पानी न पिएं | Don’t Drink Water Between Meals

जिनका थायरॉइड अधिक है उन्हें भोजन के पहले और बीच में पानी का सेवन नही करना चाहिए। हाइपरथायरायडिज्म में रोगी को भरपूर ऊर्जा की जरूरत होती है और पानी पीने से पेट भर जाता है। भोजन के दौरान प्यास लगने पर छांछ य लस्सी पिएं।

  • जंक फूड न खाएं | Avoid Junk Food

जंक फ़ूड के सेवन से कोलेस्ट्रॉल, उच्च रक्तचाप, पेट मे चर्बी बढ़ना, हृदय रोग जैसी खतरनाक बीमारियाँ जन्म ले सकती हैं। जंक फ़ूड के सेवन से आपका वजन तो अवश्य बढ़ता है लेकिन मेटाबोलिज्म दर घट जाता है और व्यक्ति बीमार होने लगता है।

थायरॉइड ज्यादा होने पर क्या खाना चाहिए? Thyroid jyada hone par kya khana chahiye

  • प्रोटीन का सेवन अधिक करें | Protein Rich Foods

कमज़ोरी दूर करने और वजन बढ़ाने के लिए प्रोटीन का सेवन अधिक करना चाहिए। 

  • अंडा
  •  मछली
  •  राजमा
  •  छोले
  •  मीट
  •  दाल आदि में प्रोटीन आसानी से मिल जाता है।
  • हाई कैलोरी का सेवन करें | Eat High Calorie Foods
  • आलू
  •  ब्रेड
  •  चॉकलेट
  •  घी
  •  दही
  •  मक्खन
  •  शहद
  •  केला
  •  खजूर
  •  चावल
  •  गुड़ आदि का सेवन करें। 

इनमें कैलोरी की अच्छा मात्रा रहती है जिससे आप ऊर्जावान महसूस करते हैं। 

  • कैल्शियम का सेवन करें | Calcium Intake

दूध से बनी चीजों का सेवन करें। इससे शरीर कैल्शियम की कमी दूर होगी और हड्डियां मजबूत बनेंगी। थायरॉइड अधिक होने पर हड्डी मजबूत करने वाले पदार्थ का सेवन करना चाहिए। कैल्शियम के साथ विटामिन डी भी जरूरी है।

  • जरूर खाएं ये सब्जियां | Vegetables:
  • पत्ता गोभी
  • फूल गोभी
  • ब्रोकली आदि

 का सेवन थायरॉइड ग्रंथि के हार्मोन्स उत्पादन में सहायता प्रदान करते हैं। इसलिए इन सब्जियों का सेवन रोज़ाना करें।

  • ओमेगा-3 फैटी एसिड | Omega-3 Fatty Acid:

हाइपरथायरायडिज्म में ओमेगा-3 फैटी एसिड का सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है। मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा सबसे अधिक पाई जाती है। अगर आप शाकाहारी हैं तो अलसी और जैतून के तेल का सेवन करें।

Also See Other Related Articles:

थायराइड रोग के 10 लक्षण  | Symptoms of Thyroid in Hindi

थायराइड में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

10 Lesser Known Reasons for Your Hair Falling Out!!

Amazing Health Benefits of Eating Papaya Fruit

#thyroid me kya nahi #khana chaiye thyroid me kya khana chahiye #foods #foodsforthyroid #foodstoavioid #hindi #healthdear


Posted from my blog with Exxp : https://healthdear.com/thyroid-hone-par-kya-khana-chahiye-or-kya-nahi/

Find Me on the Other Social Media Platforms::

Earn 15 LBCs for FREE... YES for FREE...
HealthDear Youtube; Information tied to Health
HealthDear LearnTogether; Learn English & Hindi
HealthDear LearnTogether FaceBook Page



0
0
0.000
0 comments