डबल चिन कम कैसे करें? How to get rid of double chin in hindi

avatar


How to get rid of double chin in hindi?


डबल चिन क्या है? What is Double Chin?

डबल चिन एक स्थिति है जिसमें ठोड़ी (Chin) के नीचे वसा की परत जम जाती है| इससे गाल बहुत मोटे नजर आते हैं| डबल चिन की समस्या अधिकतर मोटे लोगों में होती है| जरूरत से अधिक कैलोरी और वसा का सेवन करने से अतिरिक्त चर्बी जबड़े के आस-पास जमा होने लगती है| यह आपकी खूबसूरती को बिगाड़ देता है| इस लेख में हम डबल चिन के कारण और निजात के बारे में चर्चा करेंगे|

डबल चिन के क्या कारण हैं? Common Causes of a Double Chin

  • उम्र | Age

उम्र बढ़ने के साथ त्वचा कमजोर और ढीली होती जाती है| त्वचा में शिथिलता की वजह से डबल चिन की समस्या होती है|

  • आनुवंशिकी | Genetic Reasons 

जरूरी नहीं है कि, केवल मोटे लोगों में ही इसकी समस्या हो| यह एक जेनेटिक रोग भी है जो हर किसी में हो सकता है| अगर आपके परिवार के लोग डबल चिन से पीड़ित हैं तो यह आपको आसानी से हो सकता है|

  • मोटापा | Excess Weight 

अतिरिक्त चर्बी ठोड़ी के नीचे जमा हो जाती है| लगभग हर मोटे व्यक्ति को डबल चिन की समस्या रहती है| इसे सबमेंटल फैट (Submental fat) भी कहा जाता है|

डबल चिन को कम कैसे करें? How to Get rid of Double Chin Easily?

डबल चिन का इलाज न करने पर इसका आकार बढ़ सकता है| यह खूबसूरती तो बिगाड़ता ही है लेकिन, स्वस्थ्य के लिए भी हानिकारक है| डबल चिन से छुटकारा पाने के लिए आपको किसी प्रकार के सर्जरी या अंग्रेजी दवाइयों का सेवन नहीं करना चाहिए| कुछ घरेलू उपाय आजमाकर आप इससे छुटकारा पा सकते हैं|

हम इस लेख में डबल चिन से छुटकारा पाने के सबसे कारगर घरेलू उपाय बताएँगे|

डबल चिन से छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपाय | Simple Home Remedies to get Rid Of Double Chin

अंडे की सफेद भाग इस्त्येमाल करे : Use Egg White to Get Rid of Double Chin

सामग्री

  • एक चम्मच नींबू का रस
  • एक चम्मच शहद
  • एक अंडा
  • एक चम्मच दूध

तरीका

  • अंडा लें और उसकी ज़र्दी (योल्क) को अलग कर लें|
  • अब नींबू, अंडे की सफेदी, शहद और दूध को एक साथ मिलाएं|
  • इस पेस्ट को अपने ठोड़ी के नीचे लगाएं, आधा घंटा बाद पानी से धो दें|

कैसे है फ़ायदेमंद अंडे की सफेद भाग -

अंडे की ज़र्दी त्वचा में कसावट लाती है जिससे त्वचा का ढीलापन दूर होता है| यह डबल चिन से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद है| इस उपाय को आप रोज़ाना एक बार आजमा सकते हैं|


ग्रीन टी का इस्तेमाल करे डबल चिन से छुटकारा पाने के लिए: Green Tea is Effective in Removing Double Chin

सामग्री

  • एक कप गुनगुना पानी
  • एक चम्मच ग्रीन टी
  • एक चम्मच शहद

तरीका

  • एक कप पानी में एक चम्मच ग्रीन टी मिलाएं|
  • इस मिश्रण को अच्छी तरह से उबालें|
  • उबल जाने के बाद शहद मिलाएं, और धीरे-धीरे पिएँ|

कैसे है ग्रीन टी डबल चिन कम करने में फायदेमंद :

ग्रीन टी शरीर से चर्बी घटाने में मददगार है| इसमें पाया जाने वाला ख़ास तत्वा कैटेचिन वजन कम करने में मददगार है| इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं|


गेंहू के बीज का तेल लगाये : Use Wheat oil

सामग्री

  • दो से तीन चम्मच गेंहू के बीज का तेल

तरीका

  • रात में सोने से पहले, गेंहू के तेल से ठोड़ी के नीचे लगभग 10-15 मिनट तक मसाज करें और रात भर के लिए छोड़ दें| आप तेल को गुनगुना कर सकते हैं|

गेंहू के बीज कैसे है फ़ायदेमंद:

गेंहू के बीज के तेल में मौजूद विटामिन E त्वचा को ढीला करता है और पोषण प्रदान करता है| डबल चिन से छुटकारा पाना चाहते हैं तो रोजाना रात को सोने से पहले इस उपाय को आजमाएं|


जैतून का तेल का उपयोग करे डबल चिन कम करने के लिए: Olive Oil is Also Great!!

सामग्री

  •  आवश्यकता अनुसार जैतून का तेल

तरीका

  • आवश्यकता अनुसार जैतून का तेल लें और हल्का गर्म करें|
  • रात को सोने से पहले इस तेल को गले के ऊपर लगाकर मालिश करें|
  • मालिश के बाद इसे रात भर लगा रहने दें और सुबह ठंडे पानी से धोएं|

कैसे है फायदेमंद जैतून का तेल:

जैतून के तेल की मालिश अतिरिक्त चर्बी को घटाने में फ़ायदेमंद है| इसमें मौजूद विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को पोषण प्रदान करते हैं| डबल चिन से छुटकारा पाने के लिए जैतून के तेल का प्रयोग पूरी तरह से सुरक्षित है|

आप इस उपाय को रोजाना रात में सोने से पहले आजमाएं|


आयल पुलिंग है बेहद कारगर डबल चिन कम करने के लिए : Oil Pulling Can help Get Rid of Double Chin

सामग्री

  • एक से दो चम्मच वेजिटेबल आयल

तरीका

  • तेल को मुंह में रखें और कुल्ला करें| तेल को निगलना या थूकना नहीं है| केवल मुंह में रखकर ऊपर-नीचे करें|
  • आपको महसूस होगा जैसे कोई पदार्थ आपके गले से मुंह की ओर आ रहा है| अगर आपने पहले कभी ऑयल पुलिंग नहीं किया है, तो प्रथम बार 5-8 मिनट के लिए ही करें| कुछ दिनों बाद आप 15-20 मिनट तक कर सकते हैं|

कैसे है फायदेमंद

डबल चिन से छुटकारा पाने का यह सबसे अच्छा उपाय है| आयल पुलिंग के दौरान तेल एक चुम्बक की तरह कार्य करता है जो शरीर के भीतर मौजूद गंदगी और चर्बी को अपनी और खींचता है| इससे आपका शरीर रोग मुक्त हो जाता है| डबल चिन से छुटकारा पाने के लिए आप इसे रोजाना ब्रश करने से पहले करें|

खरबूजा खाए और चिन घटाए: Watermelon Can Help!!

सामग्री

  • लगभग आधा कप छिला और कटा हुआ खरबूजा
  • एक छोटा सूती कपड़ा

तरीका

  • खरबूजा के साथ थोड़ी मात्रा में पानी मिलाएं और पेस्ट बनाएं|
  • इस पेस्ट को सूती कपडे के माध्यम से ठोड़ी के नीचे लगाएं और आधा घंटा के लिए छोड़ दें|
  • आधा घंटा बाद पानी से धो दें|

कैसे है फायदेमंद

खरबूजा त्वचा को हाइड्रेट करता है| यह ढीली त्वचा से छुटकारा दिलाता है और चर्बी कम करने में भी फायदेमंद है| आप इस उपाय को रोजाना कर सकते हैं|


च्विंगम चबाये: Chew That Gum and Keep Double Chin Away!!

च्विंगम चबाने के दौरान हमारा जबड़ा लगातार क्रियाशील रहता है| इससे जबड़े और गले की अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है और आस-पास की अतिरिक्त चर्बी दूर होती है| हालांकि, इस उपाय को दिन भर नहीं करना चाहिए|


निष्कर्ष

ऊपर बताए गए तरीके डबल चिन से छुटकारा दिलाने में सक्षम हैं| अगर आपको ऊपर बताए गए किसी पदार्थ से एलर्जी है तो उसे प्रयोग में न लाएं| अगर आपको कोई गंभीर रोग है या किसी प्रकार की सर्जरी हुई है तो इन तरीकों को आजमाने से पहले डॉक्टर की सलाह लें|

Double chin ko kam kaise kare #doublechin #chin #howto #getridofdoublechin 

Also See Other Related Articles:

अलसी के बीज के फायदे जानकार हैरान हो जाएंगे आप | Flaxseed khane ke fayde

1200 कैलोरी डाइट चार्ट वजन कम करने के लिए 

1 दिन में कितना एप्पल साइडर विनेगर  पीना है? How much apple cider vinegar in a day?

वजन कम करने के लिए पानी कैसे पिए?| How to drink water for weight loss in Hindi?


Posted from my blog with Exxp : https://healthdear.com/how-to-get-rid-of-double-chin-in-hindi/

Find Me on the Other Social Media Platforms::

Earn 15 LBCs for FREE... YES for FREE...
HealthDear Youtube; Information tied to Health
HealthDear LearnTogether; Learn English & Hindi
HealthDear LearnTogether FaceBook Page



0
0
0.000
2 comments
avatar
Thank you for sharing this amazing post on HIVE!
  • Your content got selected by our fellow curator @deepu7 & you just received a little thank you via an upvote from our non-profit curation initiative!

  • You will be featured in one of our recurring curation compilations and on our pinterest boards! Both are aiming to offer you a stage to widen your audience within and outside of the DIY scene of hive.

Join the official DIYHub community on HIVE and show us more of your amazing work and feel free to connect with us and other DIYers via our discord server: https://discord.gg/mY5uCfQ !

If you want to support our goal to motivate other DIY/art/music/homesteading/... creators just delegate to us and earn 100% of your curation rewards!

Stay creative & hive on!
0
0
0.000
avatar

thank you diyhub team for your support.. @deepu7 bro thank you as well as always. cheers

0
0
0.000