खाली पेट दूध पीने से क्या होता है? Khali pet doodh peene se kya hota hai

avatar
(Edited)


खाली पेट दूध पीने से क्या होता है? Is it okay to drink milk on an empty stomach?

दूध एक ऐसा पेय पदार्थ है, जिसमें हर तरह के तत्व मौजूद होते हैं, जिससे शरीर को तंदुरुस्ती प्राप्त हो सके। 

दूध में पाए जाने वाले तत्व : Milk Nutrients

  • विटामिन
  • प्रोटीन
  • कैल्शियम
  • पोटेशियम
  • नियासिन
  • फास्फोरस

जैसे अनगिनत तत्व दुध मे शामिल होते है, जो हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक होते हैं।

क्या आपको पता है, कि सुबह खाली पेट गर्म दूध पीने के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। यदि आपको अब तक इस बात की जानकारी नहीं है, तो आइए आज हम इस लेख के द्वारा आपको सुबह खाली पेट गर्म दूध पीने के फायदे से रूबरू करवाते हैं।

क्या खाली पेट दूध पीना ठीक है? Is drinking milk first thing in the morning good?

सबसे पहला सवाल मन में आता है कि क्या खाली पेट दूध पीना सही है ? जवाब है हां! खाली पेट दूध का सेवन किया जा सकता है। सुबह उठकर खाली पेट दूध पी सकते हैं।

हालांकि सुबह खाली पेट में दूध पीने से हमारे पाचन तंत्र में थोड़ी समस्या हो सकती है। यदि आपको दूध में मौजूद लैक्टोज से कोई  दिक्कत नहीं है तो खाली पेट दूध का सेवन  किया जा सकता है।

लेकिन फिर भी में आपको सलाह दूँगी की खाली पेट दूध न पिए साथ में कोई भी अनाज से बनी चीज़ या इसे किसी अन्य चीज के साथ ले इससे आपका पाचनतंत्र दुरुस्त रहेगा और साथ में ये आपके पाचन तंत्र के लिए क्लीजिंग इफैक्ट की तरह काम करेंगा इसके अलावा आपको दूध के लाभ भी मिल जायेंगे| आपको बता दे की आर्युवेद के अनुसार भी सभी के लिए  खाली पेट दूध पीना सही नहीं होता| 

सुबह खाली पेट गर्म दूध पीने के फायदे | Benefits of Drinking Milk in The Morning:

Subah khali pet doodh peene ke fayde

दूध हमारे शरीर को प्रत्येक लाभ दे सकता है लेकिन ध्यान रहे दूध हमें स्वस्थ रहने और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है ना कि दूध का सेवन करने से  बीमारी ठीक हो जाती है। तो आइए जानते हैं, कि सुबह दूध पीने के लाभ क्या है? इससे  हमारे शरीर में क्या फायदा पहुंच सकता है और सुबह दूध पीने से हम किस बीमारी  और समस्या से दूर रह सकते हैं? 

हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है दूध | Strong Bones

दूध में कैल्शियम की मात्रा काफी पाई जाती है और हमारे शरीर में हड्डियों को कैल्शियम की आवश्यकता होती है। ऐसे में यदि हर रोज सुबह गर्म दूध का सेवन किया जाए तो हड्डियां मजबूत बनेंगी।

प्रोटीन की प्रचुर मात्रा होती है दूध में | Milk is Rich in Protein

दूध में प्रोटीन की मात्रा अधिक पाई जाती है इसलिए डॉक्टर भी सलाह देते हैं, कि हर रोज सुबह गर्म दूध का सेवन करना चाहिए। इससे दिन की शुरुआत अच्छी होती है और दिन भर शरीर ऊर्जावान बना रहता है और साथ ही शरीर में मांसपेशियों के विकास के लिए भी रोजाना सुबह दूध का सेवन करना जरूरी होता है।

डायबिटीज में दूध फायदेमंद | Milk is Good for Diabetics

दूध में मौजूद मैग्निशियम, कैलशियम और पेप्टाइड्स शरीर के ग्लूकोस टोलरेंस और इंसुलिन सेंसटिविटी को कंट्रोल करने में मदद करता है। रोजाना दूध का सेवन करने से डायबिटीज जैसे खतरे से बचा जा सकता है और यदि किसी को डायबिटीज की बिमारी है, तो उसे दूध का सेवन रोजाना करना चाहिए इससे शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त रहता है। ध्यान दें क्या दूध में ऊपर से एक्स्ट्रा चीनी नहीं मिला रहे है|

चेहरे पर निखार के लिए फायदेमंद है दूध | Glowing Face

सुबह दूध पीने के लाभ में एक लाभ चेहरे पर निखार लाने का भी है। यदि रोज सुबह खाली पेट गर्म दूध का सेवन किया जाए, तो उससे शरीर की त्वचा में चमक व निखार आना शुरू हो जाता है।

बालों  को मजबूती प्रदान करता है दूध | Milk is Good for Hair

दूध में मौजूद प्रोटीन और कैल्शियम की मात्रा बालों को झड़ने से रोकने के लिए कारगर  मानी  जाति है, रोज सुबह खाली पेट दूध का सेवन करने से बालों  के झड़ने  जैसी समस्या से निजात  पायी जा सकता है।

हार्ट संबंधीत बीमारी के लिए उपयोगी है दूध का सेवन | Good for Heart

सुबह खाली पेट रोजाना दूध का सेवन करने से हृदय संबंधित बीमारियों से निजात पायी जा सकती है । रिसर्च के मुताबिक रोजाना दूध पीने वाले लोगों को स्ट्रोक का जोखिम कम होता है।

तनाव से निजात पाने के लिए  कारगर है दूध का सेवन | Relieves Tension

सुबह खाली पेट गर्म दूध का सेवन करने से दिनभर तनाव मुक्त रहा जा सकता है और यदि किसी बात को लेकर अधिक टेंशन हो, तो हल्का गर्म दूध का सेवन तनाव मुक्त  रहने में मदद करता है।

वजन कम करने में | Milk Can Aid Weight Loss

अगर आप दूध का सेवन बिना चीनी के कर रही हैं तो दूध में मौजूद कैल्शियम और मिनिरल्स शरीर को सेहतमंद बनाने के अलावा वजन कम करने में भी मददगार होते है। 

विटामिन डी और कैल्शियम की प्रचुर मात्रा होने के कारण शरीर में मौजूद अतिरिक्त चर्बी कम करने में सहायक होता है  दूध और साथ ही इसमें शामिल प्रोटीन भूख का एहसास होने से बचाता है, ताकि भूख कम लगे और वजन कम हो।

दांतों के लिए फायदेमंद | Good for Dental Health

दूध में मौजूद कैल्शियम दांतो के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसी वजह से रोजाना दूध का सेवन करना चाहिए। ताकि शरीर को प्रचुर मात्रा में कैल्शियम प्राप्त हो ताकी दांतो से संबंधित बीमारियों से निजात प्राप्त हो सके। इसके अतिरिक्त दूध में फास्फोरस और आयोडीन की मात्रा भी अधिक पाई जाती है, जो आपके दांतो को मजबूत बनाने में सहायता करते हैं।

ब्लड प्रेशर में फायदेमंद | Helps Maintain Blood Pressure

गाय के दूध में विटामिन डी और कैल्शियम की अधिक मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में ब्लड प्रेशर बढ़ने से रोकने में मदद करता है। यदि किसी व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है, तो उसे रोजाना लो फैट दूध का सेवन करना चाहिए, यह हाई ब्लड प्रेशर व्यक्ति के लिए काफी फायदेमंद होता है। 

कब्ज की समस्या से निजात | Good for Constipation

यदि आपको कब्ज़ आदि की समस्या रहती है, तो आपको सुबह खाली पेट गर्म दूध का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। दूध में पाए जाने वाले तत्व पेट के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं।

ऊर्जा बढ़ाने में मददगार | Milk Provides Energy

यदि आप को काम करने के दौरान या पढ़ाई लिखाई के दौरान जल्द थक जाने की शिकायत है, तो आपको रोजाना गर्म दूध का सेवन अवश्य करना चाहिए। खासकर बच्चों को रोजाना ही गर्म दूध देना चाहिए। इससे जल्दी थकान की समस्या दूर हो जाती है और साथ ही दूध आपको ऊर्जावान  बनाए रखने में  सहायता  करता है।

हाइड्रेशन की समस्या  से निजात | Keeps You Hydrated

सुबह दूध पीने के लाभ के बारे में यदि आपको जानकारी नहीं है, तो आपको बता दूं, कि दूध शरीर को हाइड्रेट करने में भी सहायता  करता है। इसी वजह से रोजाना सुबह वर्कआउट करने के बाद एक ग्लास गर्म दूध का सेवन अवश्य करना चाहिए  इसमें मौजूद पोषक तत्व आपके शरीर को हाइड्रेट करने में सहायता  करते है और शरीर को चुस्त तंदुरुस्त  रखते है।

आंखों की रोशनी बढ़ाने में उपयोगी के दूध का सेवन | Good for Eyes

दूध में मौजूद पोषक तत्व आंखों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण  होते है। यदि आपको आंखों की समस्या है, या आप आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं, तो आप रोजाना गर्म दूध के साथ बादाम हल्दी व खसखस का सेवन अवश्य  करना चाहिए | इससे आंख से संबंधित समस्या जल्द खत्म हो जाती है।

Also read: आंखों की रोशनी बढ़ाने के तरीके| Simple Ayurvedic Tips to Improve Eyesight

गले की समस्या से निजात | Keeps Throat Infection at Bay

यदि आपको गले में किसी भी प्रकार की तकलीफ है, तो आप रोजाना गर्म दूध के साथ चुटकी भर काली मिर्च मिलाकर पिए। इससे गले से संबंधित सभी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी और आपका गला हमेशा स्वस्थ रहेगा।

आज हमने सुबह खाली पेट गर्म दूध पीने के फायदे से अवगत कराया है। उम्मीद है, कि आपको सुबह दूध पीने के लाभों के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त हो गई होगी और यदि आप सुबह खाली पेट गर्म दूध का सेवन नहीं करते हैं, तो आज से ही रोजाना सुबह दूध पीना शुरु कर दें, क्योंकि जैसा कि हमने बताया सुबह दूध पीने से शरीर में मौजूद कई समस्याओं से निजात मिलती है।

Also See Other Health-Related Articles:

छाछ पीने के फायदे – Benefits of Drinking ButterMilk

Is goat milk good in dengue? क्या डेंगू में बकरी का दूध पीना अच्छा है?

किस में पोटेशियम कम होता है | Low potassium foods in Hindi

हाइपर एसिडिटी के लक्षण और घरेलू उपचार | Hyperacidity symptoms and Home Remedies in Hindi

#hindi #milk #doodh #morningroutine #health #healthtips

Please Support & Visit my Official Website for more information tied to Health-Related articles/information on HealthDear



Posted from my blog with Exxp : https://healthdear.com/khali-pet-doodh-peene-se-kya-hota-hai/




0
0
0.000
3 comments
avatar

यह देखने के लिए अच्छा है यहाँ hive में हिंदी पोस्ट 🙏😁

0
0
0.000