List of foods that cause joint pain in hindi | क्या खाने से जॉइंट पेन होता है?

avatar


क्या खाने से जॉइंट पेन होता है? List of foods that cause joint pain in hindi 

जॉइंट्स शरीर के वह भाग होते है जहा पर हड्डियाँ मिलती हैं। अक्सर लोगो मे जॉइंट पेन यानी कि जोड़ों के दर्द की समस्या देखी जाती हैं। जॉइंट पेन के कई कारण हो सकते हैं जिनमे से एक हैं हानिकारक खाद्य पदार्थ का सेवन! अगर आप भी हानिकारक खाद्य पदार्थो का सेवन कर रहे है तो आपको जोड़ों के दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं।

 इस लेख में हम आपको क्या खाने से जॉइंट पेन होता है? यानी List of Foods that cause Joint Pain in Hindi के बारे में बताने वाले हैं। इससे आपको उन खाद्य पदार्थो से दूर रहने में मदद मिलेगी जो आपके जोड़ों के दर्द का कारण बनते है और एक आरामदायक जीवन जी सकोगे।

जोड़ो का दर्द (जॉइंट पेन) क्या हैं? What is Joint Pain in Hindi

मुख्य मुद्दे पर आने से पहले आपको समझना होगा कि जोड़ों का दर्द क्या होता हैं। जोड़ों के दर्द को अक्सर सामान्य बीमारियों में शामिल किया जाता है लेकिन यह शारीरिक और मानसिक रूप से बेहद पीड़ादायक होता हैं। यह दर्द एक अस्थायी दर्द होता हैं जो धीरे धीरे खुद ब खुद कम हो जाता हैं लेकिन अगर इस पर ध्यान नही दिया जाए और लापरवाही बरती जाए तो यह अत्यधिक पीड़ादायक भी बन सकता हैं।

जोड़ों के दर्द जॉइंट पेन के कई लक्षण होते हैं जैसे कि गंभीर या मध्यम दर्द, जोड़ों का अकड़ जाना, संयुक्त गतिहीनता, संयुक्त लालिमा और जोड़ो में सूजन आदि।

जॉइंट पेन के कारण? Causes of Joint Pain in Hindi

अगर किसी व्यक्ति को जोड़ो के दर्द की समस्या होती है तो उसके कई कारण हो सकते हैं।

  • जॉइंट पेन की समस्या बढ़ती उम्र के साथ अन्य कई वजहों जैसे की 
  • रूमेटीइड गठिया (इम्युनिटी की कमी)
  • बर्साइटिस (जोड़ो में मौजूद तरलयुक्त थैली में सूजन)
  • फ्रेक्चर
  • ऑस्टियोमाइलाइटिस (हड्डियों का संक्रमण)
  • सेप्टिक गठिया (जोड़ो में हुआ संक्रमण)
  • टेंडनाइटीस (मांसपेशियों और हड्डी को जोड़ने वाले ऊतक में आई सूजन सूजन)
  • कोनड्रोमालाशिया पेटेलै (घुटनों के अंदर स्थित कार्टिलेज का क्षरण)
  • वायरस का संक्रमण
  • ऐंठन या मोच
  • गाउट (यूरिक एसिड का जमा होना) आदि से हो सकती हैं।

अगर आप जॉइंट पेन के सभी कारणों पर ध्यान से नजर डालो तो लगभग कुछ कारणों को छोड़कर अधिकतर कमजोरियां है या फिर सामान्य बीमारियाँ हैं जो हानिकारक फ़ूड (अयोग्य खाद्य पदार्थ) ग्रहण करने से और खराब दिनचर्या की वजह से आती हैं।

यही कारण हैं की आज के समय में कम उम्र के लोगों और यहाँ तक कि कुछ केसेज में तो बच्चो को भी जॉइंट पेन की समस्या का सामना करना पड़ता हैं। अगर आपको पहले से भी जोड़ो का दर्द या फिर कहा जाए तो जॉइंट पेन है तो आपको उन खाद्य पदार्थो को इग्नोर करना चाहिए जो इसे बढ़ाते हैं।

Also Read: किस में पोटेशियम कम होता है | Low potassium foods in Hindi

क्या खाने से जॉइंट पेन होता हैं? List of Foods that cause Joint Pain in Hindi

कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे है जो जोड़ों के दर्द को बढ़ावा देते हैं। अगर आपको जोड़ों का दर्द पहले से है और आप नही चाहते कि यह समस्या बढ़े या फिर आप जोड़ों के दर्द की समस्या को कभी अपने नज़दीक आने ही नही देना चाहते तो आपको थोड़ा समर्पण करना होगा। काफी सारे ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो जोड़ों के दर्द की समस्या का कारण बनते हैं। 

kya khane se joint pain hota hai

1. चीनी | Excess Sugar

अगर आप चीनी (Sugar) के शौकीन है तो माफ कीजियेगा लेकिन जोड़ों के दर्द से बचने के लिये आपको इसका अधिक सेवन करना छोड़ना होगा। चीनी को इग्नोर करने का मतलब केवल फीकी या फिर कम चम्मच चीनी वाली चाय पीने से नही हैं बल्कि आपको उन सभी खाद्य पदार्थो को अवॉयड करना होगा जिनमे काफी ज्यादा चीनी का प्रयोग होता हैं। 

यानी कि आपको इस समस्या से बचने के लिए सभी अधिक मीठे पदार्थों जैसे कि मिठाई, पेस्ट्री, चॉकलेट, टॉफी, सोडा, कोल्ड्रिंक्स और यहां तक की अधिकतर फलों के ज्यूस को भी ना कहना होगा।

2. अधिक वसा वाला खाना | High-fat foods can cause joint pain

अगर आप अधिक वसा वाला खाना जैसे कि फास्टफूड आदि खाने के शौकीन है तो आपको अपने जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए या कहे तो इससे छुटकारा पाने के लिए उन्हें भी छोड़ना होगा। 

अधिक वसा वाला खाना ग्रहण करना आपके दिल के लिए तो खतरनाक है ही और साथ मे आपको इस प्रकार के खाने के सेवन से जोड़ों की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। पिज़्ज़ा और चीज़ जैसे खाद्य पदार्थो में काफी मात्रा में वसा होता हैं तो ऐसे में जोड़ों के दर्द से परेशान लोगो से इस प्रकार के खाद्य पदार्थों से दूर ही रहना चाहिए।

3. ट्रांस फैट वाले पदार्थ | Trans fat in your food

सबसे पहले तो अगर आप ट्रांस फैट के बारे मे नही जानते तो बता दे कि इसे ट्रांस फैटी एसिड (TFA) के रूप में भी जाना जाता है। मुख्य रूप से यह मानव निर्मित वसा होता है जो हमारे शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डालता हैं।

ट्रांस फैट यानी कि ट्रांस वसा का इस्तेमाल खाद्य पदार्थों की लाइफ में वृद्धि करने के लिए और उनके स्वाद को स्थिर करने के लिए होता हैं। ट्रांस वसा वाले प्रोडक्ट्स उन लोगो के लिए बेहद हानिकारक होते हैं जिन्हें जोड़ों के दर्द की समस्या होती हैं। ट्रांस फैट मुख्य रूप से फ़ास्ट फ़ूड या फिर फ्राइड फ़ूड में पाया जाता हैं। जोड़ों के दर्द वाले व्यक्तियों के लिए ऐसे पदार्थों से दूर रहना ही बेहतर रहता है।

4. रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट प्रोडक्ट्स | Refined Carbohydrate Products

सबसे पहले तो रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट को समझते हैं। रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट कई प्रकार के वाइट फ्लोर प्रोडक्ट जैसे कि ब्रेड, रोल्स और क्रेकर्स आदि में होता हैं। इसके अलावा चावल और सफेद आलू में भी रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट काफी मात्रा में होता हैं।

यह न केवल हमारे शरीर का फैट बढ़ाता है बल्कि जोड़ो में दर्द का एक प्रमुख कारण भी बनता हैं। ऐसे में अगर आप रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट से संबंधित प्रोडक्ट से दूर रहे तो वह आपके लिए अधिक लाभदायक रहेगा।

5. मोनोसोडियम ग्लूटामेट प्रोडक्ट्स | Monosodium glutamate products can cause joint pain

मोनोसोडियम ग्लूटामेट एक प्रकार का ऐसा खाद्य पदार्थ हैं जिसे अधिकतर एशियाई देशों में फ़ूड को एडिक्टिव और स्वादिष्ट बनाने में इस्तेमाल किया जाता हैं। मोनोसोडियम ग्लूटामेट प्रोडक्ट्स को फ़ास्ट फ़ूड, पहले से बने हुए सूप्स, ड्रिंक्स और मांस आदि प्रोडक्ट्स में मिलाया जाता हैं।

आज के समय मे रेडीमेड सलाद आदि में भी इसका उपयोग किया जाता हैं। यह केमिकल लिवर की स्थिति को खराब करने के साथ जोड़ो के दर्द का भी एक कारण बनता हैं। ऐसे में मोनोसोडियम ग्लूटामेट प्रोडक्ट्स का सेवन ना किया जाए तो अधिक बेहतर हैं।

6. कोल्ड्रिंक्स और एल्कोहोल | Cold Drinks and Alcohol

आज के समय में कोल्ड्रिंक्स और एल्कोहोल का सेवन दिन ब दिन बढ़ता जा रहा हैं। काफी सारे लोग एल्कोहोल का सेवन नही करते लेकिन कोल्ड्रिंक्स का सेवन सभी करते हैं। 

भले ही कोल्ड्रिंक्स में नशा नही होता लेकिन इसकी आदत भी काफी खतरनाक हैं क्योंकि कोल्ड्रिंक्स में कई अनुपयोगी और हानिकारक पदार्थ होते हैं। कोल्ड्रिंक्स का अधिक उपयोग काफी हानिकारक साबित होता हैं। एल्कोहोल और कोल्डड्रिंक्स में ऐसे पदार्थ होते है जो जोड़े के दर्द का कारण बनते हैं। अगर आप जोड़ों के दर्द की समस्या से दूर रहना चाहते हो तो कोल्ड्रिंक्स और एल्कोहोल से दूरी बनाए रखे।

#jointpain #foodstoavoid #pain #hindi #healthdear #healthtips

kya khane se joint pain hota hai

Also See Other Health Related Articles:

जानिए आयरन किसमें पाया जाता है | Iron wale foods

List of Healthy Carbohydrate Foods | हेल्थी कार्बोहाइड्रेट फूड

List of Best Fruits for Weight Loss

Top 10 Low-Calorie Foods that fill you up!! PLUS Help Lose Weight


Posted from my blog with Exxp : https://healthdear.com/kya-khane-se-joint-pain-hota-hai/

Find Me on the Other Social Media Platforms::

Earn 15 LBCs for FREE... YES for FREE...
HealthDear Youtube; Information tied to Health
HealthDear LearnTogether; Learn English & Hindi
HealthDear LearnTogether FaceBook Page



0
0
0.000
0 comments