शिलाजीत कैसे खाते हैं और क्या है इसके फायदे? shilajit khane ke fayde
शिलाजीत कैसे खाया जाता है और जानिए उसके अद्भुत फायदे | Benefits of shilajit
शिलाजीत यानि एक प्रकार की आयुर्वेदिक औषधि जो सिर्फ पुरुषों की मर्दानगी बढ़ाने के काम आती है| एक वक्त था जब लोग ऐसा सोचा करते थे, लेकिन कोरोना वायरस महामारी ने शिलाजीत के अन्य फायदे भी लोगों को बता दिए हैं| शिलाजीत सिर्फ सेक्स पॉवर को नहीं बढ़ाता है बल्कि इसमें 85 तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर को कई तरह के फायदा पहुँचाते हैं| अल्जाइमर रोग से बचाव और दिमाग को स्वस्थ्य रखने के लिए भी शिलाजीत का सेवन करने की सलाह दी जाती है| जिन महिलाओं को अनियमित पीरियड्स होते हैं उन्हें भी शिलाजीत खाने की सलाह दी जाती है|
अब तक कई स्टडी में यह बात सामने आ चुकी है कि शिलाजीत महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए काफी फ़ायदेमंद है| आइए जानते हैं शिलाजीत का इस्तेमाल कब और कैसे करना चाहिए ताकि ये सेहत पर अच्छा प्रभाव डाले|
कोरोना वायरस के दौर में बीमारी के बचाव बेहद जरूरी हो गया है| शिलाजीत शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है| कोरोना के दौर में हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि शिलाजीत एंटी-ऑक्सिडेंट के तौर पर काम करता है| प्रतिदिन एक निश्चित मात्रा में शिलाजीत का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है|
शिलाजीत हिमालय, गिलगिट और तिब्बत जैसे चट्टानी क्षेत्रों में पाया जाता है| शिलाजीत के पाउडर को दूध में मिलाकर पिया जाए तो इससे पुरुषों में स्पर्म काउंट तेजी से बढ़ता है| जिन लोगों को नींद यानि की अनिद्रा की समस्या होती है उन्हें भी शिलाजीत खाने की सलाह दी जाती है| अब तक हुए कई अध्ययन में यह बात सामने आ चुकी है कि रात को सोने से पहले शिलाजीत का सेवन करने से टेस्टोस्टोरोंस हार्मोन की कमी दूर होती है|
कितनी मात्रा में करें शिलाजीत का सेवन? How Much Shilajit a Day?
शिलाजीत का सेवन उम्र के अनुसार तय किया जाता है| जिन लोगों की उम्र 50 साल या उससे अधिक है वो सूखे चने के दाने के बराबर शिलाजीत को गर्म दूध में मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि अगर आप रोजाना इसका इस्तेमाल कर रहे हैं तो दो या तीन महीने ही करें। कुछ दिनों के अंतराल के बाद इसे दोबारा लेना शुरू कर सकते हैं। वहीं, युवा लोग शिलाजीत का इस्तेमाल सप्ताह में दो दिन से ज्यादा न करें।
विशेष कर महिलाओं को शिलाजीत का सेवन कितनी मात्रा में और कैसे करना है इसके लिए डॉक्टर की सलाह लें।
कब करें शिलाजीत का सेवन? When to Eat Shilajit?
शिलाजीत के सेवन को लेकर अक्सर मन में कई तरह के भ्रम आते हैं| कुछ लोगों का मानना है कि इस आयुर्वेदिक औषधि का सेवन दिन में करना चाहिए| हालांकि ये गलत धारणा है| शिलाजीत काफी गर्म माना जाता है इसीलिए इसका सेवन हमेशा रात में खाना खाने के बाद करना चाहिए| दिन में शिलाजीत का सेवन करने से नींद और कई तरह की शारीरिक समस्या हो सकती है|
Also Read: अंजीर खाने का सही तरीका जानिए कब और कैसे खाए | Top 10 Anjeer (Figs) khane ke Fayde
Amazing Benefits of Shilajit | शिलाजीत खाने के क्या फायदे है?
खून की कमी को करता है दूर | Shilajit is Good For Anemics
ये बात जानकर आपको थोड़ी हैरानी जरूर होगी, लेकिन शिलाजीत में प्रचूर मात्रा में आयरन पाया जाता है जिससे शरीर में खून की कमी दूर होती है| जिन लोगों को याद्दाश्य या स्मर्ण क्षमता की परेशानी होती है उन्हें भी शिलाजीत का सेवन करने की सलाह दी जाती है|
एक अध्ययन के अनुसार शिलाजीत में फुल्विड एसिड पाया जाता है| फुल्विड एसिड का सेवन करने से दिमाग की कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होती है| आसान शब्दों में कहें तो ये आयुर्वेदिक औषधि सोचने और याद करने की क्षमता को बढ़ाता है| ये औषधि स्मर्ण शक्ति को बढ़ावा देती है, जिससे आप चीजों को ज्यादा देर तक याद रखने में सक्षम होते हैं| यह तनाव को दूर करके एकाग्रता को बढ़ाता है|
स्किन और शरीर को रखता है जवां | Shilajit Has Anti-ageing Effects
जिन लोगों को खासकर महिलाओं को बढ़ती उम्र पर रोक लगानी होती है उन्हें भी शिलाजीत का सेवन करने की सलाह दी जाती है| डॉक्टरों की मानें तो शिलाजीत का सेवन एंटी-एजिंग एजेंट के तौर पर काम करता है| रोजाना दूध के साथ इसका सेवन करने से स्किन ग्लो करती है और उम्र पर भी ब्रेक लग जाता है|
डायबिटीज़ मरीजों के लिए रामबाण औषधि | Beneficial For Diabetics
मधुमेह यानि की डायबिटीज़ के मरीजों के लिए शिलाजीत रामबाण औषधि मानी जाती है| इसमें एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं| यदि मधुमेह के मरीज नियमित तौर पर इसका सेवन करें तो डायबिटीज के जोखिम को कम किया जा सकता है| साथ ही हड्डियों के दर्द या टूटने का इलाज करने और जोड़ों के दर्द में भी शिलाजीत काफी फायदेमंद साबित हो सकती है|
मूत्राशय और मूत्र में परेशानियों का करता है कम | Reduces Bladder and Urine Related Problems
कई अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि शिलाजीत का सेवन करने से मूत्र विकारों और मूत्र में जलन की समस्या से छुटकारा मिल सकता है| शिलाजीत गुर्दों और मूत्राशय को स्वस्थ्य रखता है| जिन लोगों को मूत्र में जलन या किसी भी तरह की पथरी होती है उन्हें शिलाजीत नियमित तौर पर सेवन करना चाहिए|
शिलाजीत का सेवन सप्ताह में दो बार या इससे अधिक बार किया जाए तो ये गुर्दे की कार्य क्षमता को बढ़ाने में मददगार हो सकता है|
Also See Other Health-Related Articles:
पिस्ता खाने का सही तरीका- पिस्ता के फायदे | Benefits of Pista
अलसी के बीज के फायदे जानकार हैरान हो जाएंगे आप | Flaxseed khane ke fayde
रोज भुने चने खाने से क्या फायदा होता है? What is the benefit of eating roasted gram daily?
लौंग के तेल के फायदे क्या है? What are the Benefits of Clove Oil?
Please Support & Visit my Official Website for more information tied to Health-Related articles/information on HealthDear
Posted from my blog with Exxp : https://healthdear.com/shilajit-khane-ke-fayde-shilajit-kaise-khana-hai/