मिरेकल ड्रिंक क्या है? What are the benefits of miracle drink in Hindi

avatar


मिरेकल ड्रिंक के फायदे | Benefits of Life Saving Miracle Drink

स्वस्थ और फिट रहने के लिए आप रोज़ाना तरह-तरह के हेल्दी ड्रिंक का सेवन करते हैं| क्या आपने कभी मिरेकल ड्रिंक का सेवन किया है? मिरेकल ड्रिंक सामान्य हेल्थ ड्रिंक के मुकाबले अधिक फायदे पहुँचाता है और इसे बनाना भी बहुत आसान है|

मिरेकल ड्रिंक क्या है? What is Miracle Drink or ABC Drink?

मिरेकल ड्रिंक को ABC ड्रिंक या ABC जूस भी बोलते हैं| यहाँ ABC का मतलब है:

  • Apple (सेब)
  • Beetroot (चुकंदर)
  • Carrot (गाजर)

मिरेकल ड्रिंक स्वास्थ्य के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है| इसके सेवन से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों को रोका जा सकता है| ABC जूस की खोज चाइनीज हर्बल चिकित्सक द्वारा की गई थी| मिरेकल ड्रिंक का सेवन करने से हमारे फेफड़े और दिमाग स्वस्थ रहते हैं| मिरेकल ड्रिंक पीने के कई फायदे होते हैं जो इस लेख में विस्तार पूर्वक बताए गए हैं|

मिरेकल ड्रिंक कैसे बनाते हैं? | Miracle drink recipe in hindi

मिरेकल ड्रिंक बनाने के लिए इन सामग्रियों की जरूरत होती है:

  • 1 सेब
  • 1/2 चुकंदर
  • 1 गाजर
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • 1/4 चम्मच काला नमक

ABC जूस बनाने की प्रक्रिया:

  • सेब, चुकंदर और गाजर को छील लें और इनके छोटे-छोटे टुकड़े कर दें|
  • अब सभी टुकड़ों को जूस निकालने वाली मशीन में डालकर जूस निकालें|
  • जूस निकालने के बाद इसमें नींबू और काला नमक मिलाएँ| आपका मिरेकल ड्रिंक तैयार है तुरंत इसका सेवन करें|

मिरेकल ड्रिंक के फायदे | What are the benefits of miracle drink in hindi?

रोज़ाना मिरेकल ड्रिंक पीने से ये अद्भुत फायदे होते हैं Kya hai miracle drink ke Fayde 

  • आँखों की रोशनी बढ़ती है | Mircale Drink Helps Improve Eyesight

थकी आर मुरझाई हुई आँखों को ताज़गी प्रदान करने के लिए ABC जूस का सेवन करना चाहिए| इसमें विटामिन A पाया जाता है जो आँखों की रोशनी को बेहतर बनाता है| यह आँखों की मांसपेशियों को ठंडक प्रदान करता है|

अगर आपकी आँखें कमजोर हैं तो आपको रोज़ाना मिरेकल ड्रिंक का सेवन करना चाहिए| इससे आपकी देखने की शक्ति मजबूत होगी|

  • दिमाग तेज होता है | Sharp Brain

मिरेकल जूस में मौजूद पोषक तत्व दिमाग की तंत्रिकाओं के बीच के जोड़ को मजबूत बनाते हैं| इससे आपका ब्रेन पहले से अधिक स्वस्थ और तेज हो जाता है| इससे आपकी मेमोरी भी तेज होती है| जो लोग छोटी-छोटी बातों को भूल जाते हैं उन्हें मिरेकल ड्रिंक का सेवन करना चाहिए| इसके सेवन से व्यक्ति के सोचने और समझने की शक्ति मजबूत होती है|

  • कैंसर में फ़ायदेमंद | Can Help Prevent Cancer

शरीर में अनियंत्रित कोशिकाओं का निर्माण ही कैंसर है| मिरेकल ड्रिंक शरीर के फ्री रेडिकल्स को नियंत्रित करता है जिससे कैंसर की संभावना बहुत कम हो जाती है|

हालाँकि, इसका कोई वास्तविक प्रमाण मौजूद नहीं है कि, मिरेकल ड्रिंक का सेवन कैंसर से पूरी तरह छुटकारा दिलाता है| लेकिन इसके सेवन से कैंसर की गति धीमी अवश्य होती है| चाइना में फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित व्यक्ति ने लगातार तीन महीने तक मिरेकल ड्रिंक का सेवन किया और उसे कैंसर से छुटकारा मिल गया| यह कैंसर रोकने में सक्षम रहेगा या नही, यह कैंसर के स्टेज पर भी निर्भर करता है|

  • शरीर डिटॉक्स करता है | Detoxifies The Body

हमारे शरीर के भीतर विषाक्त पदार्थ मौजूद रहते हैं जो कई गंभीर बीमारियाँ उत्पन्न कर सकते हैं| मिरेकल ड्रिंक का सेवन करने से टॉक्सिक पदार्थ शरीर के बाहर निकल जाते हैं| इससे कब्ज और पेट की बीमारियाँ भी दूर होती हैं|

  • एंटी-एजिंग गुण से भरपूर | Miracle Drink had anti-ageing Properties

मिरेकल ड्रिंक में मौजूद विटामिन A, बी-कॉम्प्लेक्स, विटामिन E और विटामिन K शरीर के सभी अंगों को स्फूर्ति प्रदान करते हैं| यह हमारे त्वचा को चमकदार और मजबूत बनाता है| इसमें मौजूद एंटी-ओक्सिडेंट त्वचा की नमी को बनाए रखते हैं| क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को पुनर्जीवित करता है| इससे आप हमेशा जवान और रोगमुक्त रहते हैं|

  • कॉमन डिजीज से छुटकारा | Helps Prevent Common Cold & Flu

फ्लू, एनीमिया और अस्थमा जैसी कॉमन डिजीज से छुटकारा पाने के लिए मिरेकल जूस का सेवन करना चाहिए| आमतौर पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से ये सभी बीमारियाँ होती हैं| ABC जूस का नियमित रूप से सेवन करने पर सफ़ेद रक्त कोशिकाएं (White Blood Cells) और हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है|

  • वजन कम करने में मददगार | Aids Weight-Loss

मिरेकल ड्रिंक से वजन कम किया जा सकता है| यह शरीर को डिटॉक्स करता है और इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है जिससे वजन कम करने में सरलता होती है|

  • मांसपेशियों को राहत पहुँचाता है | Relaxed Muscles

दिन भर की थकान मांसपेशियों में दर्द का कारण बनती है| मिरेकल ड्रिंक का सेवन करने से मांसपेशियाँ रिलैक्स हो जाती हैं और कोशिकाओं में ताज़गी आती है| इससे शरीर का दर्द दूर हो जाता है|

ABC जूस के अन्य फायदे | Amazing Benefits Of Miracle Drink

  • गले के इन्फेक्शन को दूर करता है|
  • पीरियड्स के दर्द को कम करता है|
  • सांस की बदबू दूर करता है|
  • चेहरे की झुर्रियों से छुटकारा दिलाता है|

मिरेकल ड्रिंक कैंसर से कैसे लड़ता है? Can Miracle Drink Fight Cancer?

मिरेकल ड्रिंक में betazyane नामक फ्लावोनोइड पाया जाता है जो कैंसर सेल्स से लड़ता है| यह सेल्स को ऑक्सीजन लेने में मदद करता है और विटामिन C को सुरक्षा प्रदान करता है| यह सभी मिलकर कैंसर को रोकने में अहम् भूमिका निभाते हैं|

चुकंदर में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है| इससे लाल रक्त कोशिकाएं पुनर्जीवित होती हैं और यह कोशिकाएं कैंसर सेल्स में ऑक्सीजन की भरपाई करती हैं| कैंसर सेल्स आसानी से सांस ले पाते हैं और स्वतः नष्ट हो जाते हैं|

निष्कर्ष

मिरेकल ड्रिंक के सेवन से हमारे शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी दूर होती है| शरीर में विटामिन और मिनरल की कमी होने पर हम सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं| सप्लीमेंट्स का सेवन करने से कई साइड इफेक्ट हो सकते हैं| मिरेकल ड्रिंक भी सप्लीमेंट्स की तरह कार्य करता है लेकिन इसके कोई दुष्प्रभाव नहीं हैं|

Also See Other Health Related Articles:

वजन कम करने के लिए पानी कैसे पिए?| How to drink water for weight loss in Hindi?

फ्रिज का ठंडा पानी पीने के नुकसान Disadvantages of Drinking Refrigerated Cold water

List of Best Alkaline Drinks in Hindi |एल्कलाइन नेचुरल ड्रिंक्स

क्या खाने से जॉइंट पेन होता है? List of foods that cause joint pain in hindi


Posted from my blog with Exxp : https://healthdear.com/kya-hai-miracle-drink-ke-fayde-abc-drink-in-hindi/

Find Me on the Other Social Media Platforms::

Earn 15 LBCs for FREE... YES for FREE...
HealthDear Youtube; Information tied to Health
HealthDear LearnTogether; Learn English & Hindi
HealthDear LearnTogether FaceBook Page



0
0
0.000
0 comments