कीवी खाने के फायदे | Roj 1 kiwi khane ke kya fayde hai

avatar


जानिए रोज 1 कीवी खाने के फायदे | Benefits of Eating 1 Kiwi a Day

कीवी एक ऐसा फल है जिसके बारे में लोग पहले बहुत कम जानते थे। पहले यह आसानी से उपलब्ध भी नहीं होता था। लेकिन अब इसके बारे में लोग जानते भी है और यह हर जगह आसानी से मिल भी जाता है। यह एक विदेशी फल है। चीन में सर्वाधिक मात्रा में पाया जाता है। चीन कीवी का अकेला विश्व में सबसे ज्यादा 56 प्रतिशत उत्पादन करता है। 

 भारत में भी कुछ स्थानों पर कीवी की खेती शुरू हुई है। लेकिन यह मुख्य रूप से बाहर से ही आता है। इसी कारण से यह अन्य फलों के मुकाबले महंगा फल है। लेकिन महंगा फल होने के साथ-साथ यह फल हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में बहुत अहम भूमिका निभाता है। 

 फल चाहे कोई भी हो वह हमारे शरीर के लिए लाभदायक ही होते हैं। लेकिन यदि उन सब फलों में पहले स्थान पर आने वाले फल की अगर हम बात करें तो वह कीवी ही है। इस फल के बारे में हम कह सकते हैं की:

    आपके शरीर में जिस भी चीज की कमी होगी उसे कीवी पूरा कर देता है।

 कीवी का ऊपरी हिस्सा भूरे रंग का हल्के-हल्के बालों से ढका हुआ होता है। अंदर से यह हरे रंग का होता है और इसमें छोटे-छोटे काले रंग के बीज भी होते है। यह फल खाने में खट्टा मीठा होता है। 

कीवी में मौजूद पोषक तत्व | Nutrients in Kiwi  :- 

कीवी में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें :

  • विटामिन ए | Vitamin A
  • विटामिन बी6 | Vitamin B6
  • विटामिन बी12 | Vitamin B12
  • विटामिन सी | Vitamin C
  • फाइबर | Fiber
  • विटामिन ई | Vitamin E
  • पोटेशियम | Potassium
  • सोडियम | Sodium
  • कॉपर | Copper
  • कैल्शियम | Calcium
  • आयरन | Iron
  • मैग्नीशियम  | Magnesium
  • एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। Antioxidants 

लगभग 100 gm कीवी फल में 312 mg पोटेशियम तत्व मौजूद रहता है। संतरे और नींबू की बजाय इसमें विटामिन सी की मात्रा लगभग दोगुनी होती है। जो हमारे शरीर में होने वाली बहुत सी बीमारियों को ठीक करने में कारगर भी है। 

कीवी खाने के फायदे (Roj kiwi khane ke fayde) 

(What are the Benefits of Consuming Kiwi Daily?)

#1: भोजन का पाचन ठीक होता है | Helps in Better Digestion:

कीवी का निरंतर सेवन करने से हमारे शरीर का पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसमें मौजूद फाइबर और एंजाइम से कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है।

#2: शरीर में स्फूर्ति | Kiwi Keeps You Energetic:

कीवी में होने वाले बहुत सारे न्यूट्रियन्स से यह हमारे शरीर को थकने नहीं देता है। यदि आप काम में बहुत ज्यादा व्यस्त हैं और आपको रिलैक्स करने का समय नहीं मिल पाता है। तो कीवी के सेवन से आपके शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। काम करने के बाद भी आपको तरोताजा ही महसूस करते हैं।

#3: हार्मोन में सुधार | Hormonal Imbalance:

अगर आपको हार्मोन असंतुलन की समस्या रहती है तो आपको रोजाना एक कीवी का सेवन जरूर करना चाहिए| इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में हुई कमी को पूरा कर हार्मोनल imbalance को ठीक करता है|

#4: मजबूत इम्यूनिटी सिस्टम | Strong Immunity:

कीवी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट के कारण यह हमारे शरीर में होने वाले फ्री रेडिकल्स के दुष्प्रभाव से शरीर की रक्षा करता है। शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को सुदृढ करता है। जिससे किसी भी बीमारी का प्रभाव शरीर पर नहीं होता या बहुत कम होता है।

#5: आंखों की रक्षा | Kiwi Provides Protection to Eye:-

रोजाना कीवी फल खाने से आंखों की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। इसके लगातार सेवन से आंखों में कोई भी संक्रमण नहीं होता है। यह आंखों की रोशनी तेज करने के लिए भी एक अच्छा उपाय है।

#6: यौवन शक्ति | Improves Sexual Health :-

कीवी में विटामिन, प्रोटीन और खनिज की इतनी मात्रा होती है कि इस के लगातार उपयोग में लेने से यह व्यक्ति की एजिंग प्रोसेस को धीमा कर देता है। इसके साथ ही यौवन शक्ति में भी वृद्धि करता है। जिससे व्यक्ति अधिक वर्षों तक जवान बना रहता है।

#7: अच्छी नींद में सहायक | Kiwi Improves Sleep:-

हम ऐसा खाना ज्यादा खाते है जो हमारे शरीर में बहुत ज्यादा एसिड बनाता है। कीवी में उपस्थित मिनरल्स , "एसिड और एल्काइन" में सामंजस्य बनाये रखता है। कीवी में यौगिक सिरोटोनिन होता है जो अच्छी नींद लेने में सहायता करता है। अच्छी नींद आने के कारण आप अगले दिन भी ताजगी भरा यानी फ्रेश महसूस करते हैं।

#8: त्वचा की सुरक्षा | Provides Skin Protection:-

कीवी फल में विटामिन सी पाया जाता है। विटामिन सी त्वचा की रक्षा में बहुत ज्यादा सहायक होता है।त्वचा के कोलाजेन के ठीक प्रकार से कार्य करने के लिए यह बहुत आवश्यक है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को साफ ओर चमकदार बनाने के साथ साथ धूप से भी त्वचा की रक्षा करते हैं।यह आपकी त्वचा को झुर्रियों से मुक्त ओर जवां रखने में भी सहायक है।

#9: खून बढ़ता है | Good in Anemia:

कीवी फल शरीर को बहुत सारे लाभ देने के साथ - साथ खून को भी प्राकृतिक रूप से पतला करने का काम करता है। इससे खून में आयरन की कमी दूर होती है। जिससे अनीमिया का सामना नही करना पड़ता है। आयरन लाल रक्त कणिकाओं के निर्माण में भी सहायक होता है। 

नियमित कीवी खाने से खून में फैट की मात्रा कम होती है और शरीर में खून के थक्के नहीं बनते हैं। कीवी खाने से शरीर में रक्त के थक्के बनने की संभावना 18 -19 प्रतिशत तक कम हो जाती है। 

#10: गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए लाभदायक | Good For Pregnant Women:-

गर्भवती महिलाओं को भी कीवी का फल लाभ देता है। इनके लिए फोलिक एसिड बहुत फायदेमंद होता है। जो कीवी में अच्छी मात्रा में पायी जाती है। भ्रूण के विकास के लिए भी फोलिक एसिड आवश्यक होता है। इसलिए महिलाओं को कीवी खाने की सलाह देते हैं। 

महिलाओं के साथ साथ यह बच्चों के लिए भी लाभदायक है। इसके सेवन से बच्चों में सांस की बीमारियां नहीं होती है। कीवी अस्थमा जैसी बीमारी में भी फायदेमंद होता है।

निष्कर्ष :- 

आज हमने कीवी फल खाने के बहुत से फायदों की जानकारी प्राप्त की है। यदि जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसका लाभ ले। जानकारी को अपने तक ही सीमित न रख कर इसे सोशल मीडिया पर और अपने परिवार व मित्रों के साथ भी साझा करें। 

Also, See Other Related Articles:

खाली पेट चाय पीने से क्या होता है? Disadvantages of Drinking Tea On An Empty Stomach

पिस्ता खाने का सही तरीका- पिस्ता के फायदे | Benefits of Pista

अनुलोम विलोम करने के फायदे | Anulom Vilom Benefits in Hindi

खस के फायदे क्या है | Benefits of Poppy Seeds | Khus ke fayde

roj kiwi khane ke fayde

  #kiwi #fruit #fruits #benefits #benefitsofkiwi #healthyfood #healthyeating #hindi #healthdear



Posted from my blog with Exxp : https://healthdear.com/roj-kiwi-khane-ke-fayde/


0
0
0.000
1 comments
avatar

I love a Kiwi Crush on a sunny day. Bahut hi badiya. ✌ So refreshing!

0
0
0.000